
दीनगर। गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी स्थित शिव चौक के निकट सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को तत्काल गोविंदपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यक्ति नाले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी संभावित तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
इलाके में चर्चा का माहौल
नाले से शव मिलने की घटना के बाद गोविंदपुरी क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
Unknown Man Found Dead in Drain Near Shiv Chowk, Govindpuri Modinagar; Police Investigating
Modinagar: Panic spread in Govindpuri, Modinagar, on Monday after the body of an unidentified man was discovered in a drain near Shiv Chowk. Local residents gathered at the spot soon after learning about the incident. Police reached the location immediately and recovered the body from the drain.
Man Declared Dead at Community Health Centre
The unidentified man was rushed to the Community Health Centre (CHC) in Govindpuri, where doctors examined him and declared him dead. After completing the required legal formalities, the police sent the body for a postmortem examination.
Police Working to Identify the Deceased
The identity of the deceased has not yet been established. Police officials are questioning local residents and making efforts to identify the man. CCTV footage from nearby areas is also being reviewed to determine how the individual reached the drain and under what circumstances the incident occurred.
Cause of Death to Be Confirmed After Postmortem
According to the police, the exact cause of death will only be confirmed after the postmortem report is received. Investigators are examining every possible angle before reaching any conclusion.
Investigation Continues
The incident has sparked concern among local residents in Govindpuri. Police have appealed to the public to come forward with any information that may help identify the deceased or assist in the ongoing investigation.
