
मोदीनगर। गैलाड बिल्डिंग स्थित मोदी आईफा आर्ट गैलरी में आयोजित सात दिवसीय ‘रंग तरंग’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में भाग लेने वाले 48 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सागवान एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर अग्रवाल, भाजपा नेता पवन सिंघल, वरिष्ठ कलाकार उमेश मेहता तथा भाजपा नेता स्वदेश स्वदेशी जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
48 कलाकारों को मिला सम्मान
समापन समारोह के दौरान प्रदर्शनी में अपनी स्व-निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को भागीदारी प्रमाण पत्र, गैलरी कैटलॉग एवं स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आईफा के मीडिया प्रभारी भोतेंद्र कुमार ने बताया कि इस सात दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 48 कलाकारों ने अपनी रचनात्मक एवं आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इनमें आदित्य, हर्षित चौधरी, मेघा दीक्षित, कशिश वर्मा, दिव्यांशी, संस्कृति, टिया, पल्लवी, डॉ. ऋषिका पांडे, चंचल, भूमि, शशि कुमार, अदिति भूटानी, क्षमा, डॉ. नरेश प्रजापति, परी जैन, आशी धामा, साक्षी, मेघना बालियान, तमन्ना शर्मा, आयुषी कोरी, पीयूष भाटी, सुहानी राघव, शीतल ठाकुर, खुशबू रानी, शुभम गुप्ता, डॉली, पूजा, रुचिका सिरोही, डॉ. पवन सैनी, प्रीति सुरतिया, पीयूष, अमित शर्मा, निकिता वैद्य, खुशी रस्तोगी, इशिका तालुकदार, शिवानी चौधरी, शीतल लाखा, प्रशांत झा, स्वीटी गौतम, डॉ. रूचि विद्यार्थी, मिस्टी खारी, मानवी भारद्वाज, रितु सिंह, ईसका जमकर, प्रवीन कुमार सैनी एवं सुमित कुमार ठाकुर शामिल रहे।
पुस्तक और कैटलॉग का हुआ विमोचन
समारोह के दौरान उमेश मेहता की चित्रकूट आर्ट गैलरी द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘अवींद्रनाथ गगेद्र नाथ टैगोर’ का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सागवान ने किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी के गैलरी कैटलॉग का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में अमित महेश्वरी, आर.सी. शर्मा, मातृभूमि सेवा संघ के अध्यक्ष विकास भारती एवं पवन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का किया धन्यवाद
संस्थान की ओर से प्रीति शर्मा ने सभी कलाकारों, कला प्रेमियों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संस्थाओं का प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में अमित कुमार बंसल का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने शहर के अनेक गणमान्य लोगों एवं अतिथियों को प्रदर्शनी में आमंत्रित किया।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. रूचि विद्यार्थी, प्रीति शर्मा, प्रशांत झा, शीतल रानी, अंजलि, स्वीटी, दीपांशु, पलक एवं आभा शर्मा सहित संस्थान के अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Rang Tarang Art Exhibition Concludes at Modi IIFA Art Gallery in Modinagar, 48 Artists Honoured
Modinagar: The seven-day Rang Tarang Art Exhibition concluded on a grand note at Modi IIFA Art Gallery, located in Gallad Building, Modinagar. The closing ceremony witnessed the felicitation of 48 artists who showcased their original artworks during the exhibition.
The event was inaugurated by Baghpat MP Dr. Rajkumar Sagwan along with distinguished guests including Modinagar Municipal Chairman Vinod Vaishali, former State Minister Ram Kishore Agarwal, BJP leader Pawan Singhal, senior artist Umesh Mehta, and BJP leader Swadesh Swadeshi Jain, who jointly lit the ceremonial lamp.
48 Artists Honoured
All participating artists were presented with Participation Certificates, Gallery Catalogues, and Mementos (Trophies) in recognition of their artistic contributions.
According to Bhupendra Kumar, Media Incharge of IIFA, a total of 48 artists displayed their creative artworks throughout the seven-day exhibition, making it one of the notable cultural events in Modinagar.
Book and Gallery Catalogue Released
During the ceremony, the book “Avindranath Gagendra Nath Tagore”, published by Chitrakoot Art Gallery under the guidance of senior artist Umesh Mehta, was officially released by Dr. Rajkumar Sagwan. The exhibition catalogue was also unveiled during the event.
Several prominent personalities including Amit Maheshwari, R.C. Sharma, Vikas Bharti (President of Matrubhoomi Seva Sangh), and Pawan Chaudhary attended the ceremony.
Organisers Thank Participants
On behalf of the institute, Preeti Sharma expressed gratitude to all artists, students, parents, teachers, art enthusiasts, and social organisations for making the exhibition a grand success.
She also acknowledged the special contribution of Amit Kumar Bansal, who invited distinguished guests and respected citizens of Modinagar to visit the exhibition.
The organisers also appreciated the support of Dr. Ruchi Vidyarthi, Preeti Sharma, Prashant Jha, Sheetal Rani, Anjali, Sweety, Deepanshu, Palak, Abha Sharma, and other team members who played a key role in successfully organising the exhibition.
