
Modinagar News: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात 28 वर्षीय मोहित शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को वह घर के अंदर पंखे से लटके हुए मिले। परिजन उन्हें तत्काल मोदीनगर स्थित जीवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे में लगे कैमरे की जांच के बाद घटना की जानकारी मिली
जानकारी के अनुसार, मोहित शर्मा पुत्र रोहताश गांव ईसापुर के निवासी थे और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि गुरुवार को वह घर के अंदर पंखे से लटके हुए मिले। परिवार के एक सदस्य ने कमरे में लगे कैमरे की जांच की, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।
मोहित को इस हालत में देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में मोदीनगर स्थित जीवन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची भोजपुर थाना पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
मोदीनगर के एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। फिलहाल मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट: फिलहाल पुलिस की ओर से मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Delhi Police Constable Mohit Sharma Found Dead at Home in Bhojpur’s Isapur Village
Modinagar News: A 28-year-old Delhi Police constable, Mohit Sharma, died under circumstances that remain unclear at his home in Isapur village, under the Bhojpur police station area of Ghaziabad, on Thursday. Family members rushed him to Jeevan Hospital in Modinagar, where doctors declared him dead. Police have initiated an investigation, and the cause of death is yet to be established.
Family Discovers Incident After Checking Room Camera
According to the available information, Mohit Sharma, son of Rohtash, was a resident of Isapur village and was serving as a constable in the Delhi Police.
He was reportedly found hanging from a ceiling fan inside his home. The incident came to light after a family member checked the camera installed in the room.
The discovery left the family shocked. They immediately took Mohit to Jeevan Hospital in Modinagar, where doctors declared him dead.
Bhojpur Police Begin Investigation
Following the incident, Bhojpur police reached the spot and began investigating the circumstances surrounding the death.
Police took the body into custody and initiated the required inquest formalities and arrangements for a post-mortem examination. Investigators are examining the scene and gathering information from family members.
Post-Mortem Report Awaited
Modinagar ACP Siddharth Gautam said the police had taken custody of the body and were proceeding with the post-mortem process.
The exact cause of death remains unknown at present. According to the police, the post-mortem report will help establish the cause of death. Further investigation is underway.
