
India Heatwave News : देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत 11 राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक राहत की कोई संभावना नहीं जताई है।
उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6°C तापमान के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जबकि मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.8°C तापमान दर्ज हुआ। कई राज्यों में हीटवेव और गर्म रातों का रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP, MP और राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
राजस्थान में फिलहाल तापमान 45°C के आसपास बना हुआ है, लेकिन 24 मई से गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है। हरियाणा के रोहतक में तापमान 45.3°C तक पहुंच गया, जबकि पंजाब और चंडीगढ़ में भी गर्मी का असर जारी है।
बिहार में बारिश-बिजली से 4 मौतें, पहाड़ों पर बर्फबारी
जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं बिहार के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। अररिया, जहानाबाद, नालंदा और सुपौल में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।
दूसरी ओर उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मौसम बदला हुआ नजर आया। चमोली, पिथौरागढ़ और जोजिला में बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में बारिश हुई।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव का असर बना रहेगा।
वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम और मेघालय में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुछ राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान भी चल सकते हैं।
पाकिस्तान और अरब सागर में एक्टिव सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल बारिश के आसार बेहद कम हैं, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है।
India Becomes World’s Hottest Country: Banda Hits 47.6°C, Heatwave Alert in 11 States
India Heatwave News : Severe heatwave conditions have made life difficult across India. On Friday, all 50 cities listed among the world’s hottest cities were from India. Temperatures between 40°C and 47°C were recorded in 11 states including Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Rajasthan, Bihar, Maharashtra, and Haryana. The Meteorological Department has warned that there is no relief expected for the next two days.
Banda in Uttar Pradesh recorded 47.6°C, making it one of the hottest cities in the country, while Naugaon in Madhya Pradesh recorded 46.8°C. Red, orange, and yellow alerts for heatwave conditions and warm nights have been issued in several states.
Red Alert for Heatwave in UP, MP, and Rajasthan
According to the weather department, many districts in Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, and Rajasthan are under severe heatwave conditions. Red alerts have been issued for Banda, Chitrakoot, Kaushambi, and Prayagraj in UP. In Madhya Pradesh, Tikamgarh, Chhatarpur, and Panna are also under red alert.
In Rajasthan, temperatures are hovering around 45°C, and the heat is expected to intensify further from May 24. Haryana’s Rohtak recorded 45.3°C, while Punjab and Chandigarh are also witnessing extreme heat conditions.
Rain and Lightning Kill 4 in Bihar, Snowfall in Hills
While northern India continues to suffer from intense heat, several districts in Bihar experienced rain and lightning strikes. Four people died due to lightning in Araria, Jehanabad, Nalanda, and Supaul.
Meanwhile, weather conditions changed in the hilly regions of Uttarakhand and Jammu & Kashmir. Snowfall was reported in Chamoli, Pithoragarh, and Zojila, while rain occurred in several districts.
Weather Forecast for the Next 2 Days
According to the Meteorological Department, heatwave conditions will continue on May 24 and 25 in Delhi, Rajasthan, Punjab, Haryana, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, and Maharashtra.
At the same time, southern and northeastern states such as Kerala, Tamil Nadu, Karnataka, Assam, and Meghalaya are likely to receive heavy rainfall and strong winds. Thunderstorms with wind speeds of 50-60 kmph may also occur in some areas.
Impact of Active Weather Systems Over Pakistan and Arabian Sea
Meteorologists say that a cyclonic circulation over Pakistan and a low-pressure area over the Arabian Sea are causing major weather changes. However, rainfall chances remain very low in northern and central India, which may further intensify the heatwave conditions.
india heatwave news | banda temperature today | India Becomes World’s Hottest Country | भारत में हीटवेव | गर्मी का कहर
