
मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित बीआर फार्म हाउस में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं गाजियाबाद जिले के प्रभारी संजीव गोयल ‘सिक्का’ शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह और मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि संजीव गोयल ‘सिक्का’ ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और निरंतर प्रयासों से संभव होती है।
आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर
भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी चैन पाल सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
वहीं, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में जनता से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
भाजपा की इस जिला बैठक में पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और
BJP District Meeting Held in Modinagar, Focus on Strengthening Organization and Upcoming Programs
Modinagar: A district-level meeting of the Bharatiya Janata Party (BJP) was held on Sunday at BR Farm House in the Modinagar Assembly constituency. The meeting focused on strengthening the party organization, preparations for upcoming programs and various public welfare-related issues.
BJP Regional General Secretary and Ghaziabad district in-charge Sanjeev Goyal ‘Sikka’ attended the meeting as the chief guest. BJP District President Chaudhary Chain Pal Singh and Modinagar MLA Dr. Manju Shivach were also present.
Review of BJP Organizational Activities
During the meeting, party leaders reviewed various organizational activities and discussed preparations for upcoming BJP programs with district and mandal-level office bearers and workers.
Chief guest Sanjeev Goyal ‘Sikka’ called upon party workers to take the policies of the BJP and welfare schemes of the Central and Uttar Pradesh governments to the general public.
He emphasized that strengthening the party organization is possible only through the active participation and continued efforts of BJP workers.
Focus on Upcoming BJP Programs
BJP District President Chaudhary Chain Pal Singh stressed the need to make organizational activities more effective. He also called for maximum participation of party workers in the upcoming programs.
Modinagar MLA Dr. Manju Shivach emphasized giving priority to issues related to local residents and public welfare works in the constituency.
Party Workers Attend District Meeting
A large number of BJP district and mandal office bearers, elected representatives and party workers attended the meeting. Discussions were held on strengthening the organization at the grassroots level and ensuring the successful implementation of upcoming party programs.
