
पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोककर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
Modinagar News: मोदीनगर थाना क्षेत्र की निवाड़ी रोड चौकी के अंतर्गत संजय पुरी इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने युवक को रास्ते में रोककर डंडों और लोहे की सरियों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक बुढ़ाना गांव से किसी कार्य से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उसे अपने घर के सामने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमले में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति युवक को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक किसी तरह मोदीनगर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और उपचार किया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Youth Brutally Assaulted in Modinagar, Five Men Allegedly Attack with Rods and Sticks | Modinagar News
Victim Seriously Injured After Being Stopped on Road Over Old Rivalry
Modinagar, Ghaziabad: A shocking incident of a brutal assault has been reported from the Sanjay Puri area under Niwari Road Police Outpost in Modinagar. A young man was allegedly attacked by five individuals who stopped him on the road and assaulted him with sticks and iron rods, leaving him seriously injured.
According to the victim, he was returning home from Budhana village when the accused, who were allegedly waiting for him, stopped him near their residence and began abusing him. When he protested, the accused reportedly attacked him with sticks and iron rods.
The victim stated that he was beaten so severely that he lost consciousness on the spot. He sustained serious injuries to his head and legs. During the incident, a local resident attempted to intervene and rescue the victim, but the attackers allegedly assaulted him as well.
The incident created panic in the area. Despite his injuries, the victim managed to reach Modinagar Police Station and submitted a written complaint seeking action against the accused. Considering his condition, police referred him to the Community Health Centre (CHC) for medical examination and treatment.
The victim alleged that the attack was the result of an ongoing personal rivalry with the accused. Police have initiated an investigation and stated that appropriate legal action will be taken based on the complaint and evidence collected during the inquiry.
Residents of the area have demanded strict action against those involved in the assault.
