
पुर | 24 जून 2026
भोजपुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निपुण भारत मिशन तथा स्कूल चलो अभियान को प्रभावी रूप से लागू करना रहा।
बैठक की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी महिमा दयाल द्वारा स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के साथ हुई। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि विद्यालय स्तर पर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर विशेष चर्चा
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, प्रभावी शिक्षण पद्धति, अधिगम परिणामों तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विशेषज्ञ अधिकारियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
बैठक में एसआरजी देवांकुर शर्मा, डीसी निपुण कशिश, डीसी प्रशिक्षण सिंपल चौधरी, डीसी विजय सिंह, डीसी रुचि त्यागी, जिला स्तरीय पीटीआई राजकुमार, निपुण सेल के सदस्य अक्षय तथा भोजपुर ब्लॉक के सभी एआरपी उपस्थित रहे।
एसआरजी देवांकुर शर्मा ने कक्षा शिक्षण, बाल सभा, अधिगम परिणामों और विद्यालयी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। वहीं विभिन्न डीसी अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
NBMC पोर्टल संचालन पर दिया प्रशिक्षण
बैठक के दौरान एआरपी द्वारा प्रधानाध्यापकों को NBMC पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई। साथ ही पोर्टल के प्रभावी संचालन और उपयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों और विभागीय निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए|
Monthly Review Meeting Held at Bhojpur Block Education Office, Focus on 100% Enrollment and Quality Education
Bhojpur | June 24, 2026
A monthly review meeting of Block Education Officers and school principals was held on Wednesday at the Block Education Officer’s Office in Bhojpur under the chairmanship of the Basic Education Officer. The meeting focused on ensuring 100% student enrollment, improving quality education, strengthening the NIPUN Bharat Mission, and effectively implementing the School Chalo Abhiyan.
The meeting began with Block Education Officer Mahima Dayal reviewing the School Chalo Abhiyan. She emphasized increasing community participation to ensure that every eligible child is enrolled in school.
Focus on NIPUN Bharat Mission Goals
The Basic Education Officer discussed strategies to improve classroom teaching, students’ learning outcomes, and overall educational quality under the NIPUN Bharat Mission. Teachers and school heads were encouraged to perform their responsibilities with dedication and commitment.
Education Officials Provided Key Guidance
The meeting was attended by SRG Devankur Sharma, DC NIPUN Kashish, DC Training Simple Chaudhary, DC Vijay Singh, DC Ruchi Tyagi, District PTI Rajkumar, Akshay from the NIPUN Cell, and all Academic Resource Persons (ARPs) of Bhojpur Block.
SRG Devankur Sharma shared recommendations to strengthen classroom teaching, Bal Sabha activities, learning outcomes, and overall academic quality. Other district coordinators also guided participants on implementing departmental programs effectively.
NBMC Portal Demonstration Conducted
During the session, ARPs demonstrated the step-by-step login process of the NBMC Portal and explained its effective use for school administration and reporting.
The meeting concluded with a vote of thanks, and the chairperson urged all participants to implement the decisions and departmental guidelines effectively and within the prescribed timelines.
