
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: आज शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों के लिए नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य मदनमोहन जी के अनुसार, आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और दान करने योग्य वस्तु।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को प्रतिस्पर्धा के मामलों में व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिल सकता है। करियर में उन्नति से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और बच्चों के परिणाम अच्छे रहने की उम्मीद है। हालांकि, पारिवारिक सहयोग में कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में अपनी मेहनत और आत्मविश्वास पर भरोसा रखें।
- भाग्य अंक: 2
- शुभ रंग: लाल
- शुभ दान: अनार
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य और योजनाओं के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। परिवार में चहल-पहल और खुशियों का माहौल रहेगा। नकारात्मक बातें करने वाले लोगों पर ध्यान देने से बचें। जिम्मेदारियों को संभालने में आप सक्षम रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।
- भाग्य अंक: 3
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ दान: चावल
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। कानूनी विवाद में नया मोड़ आने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने में दूसरे व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। मित्रों की मदद से काम सफल हो सकते हैं। देश-विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना भी जताई गई है।
- भाग्य अंक: 5
- शुभ रंग: नीला
- शुभ दान: मूंग दाल
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं और कार्यों की शुरुआत के लिहाज से अच्छा रह सकता है। सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं और निर्माण या नवनिर्माण से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किसी परिचित की याद मन को परेशान कर सकती है। ऐसे में मन को स्थिर रखकर अपने काम पर ध्यान दें।
- भाग्य अंक: 4
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ दान: शीशा
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज घूमने-फिरने और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने का अवसर मिल सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत और नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। वाहन खरीदने के योग भी बताए गए हैं। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है और घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
- भाग्य अंक: 6
- शुभ रंग: पीला
- शुभ दान: अनार
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। किसी प्रतिकूल समाचार से मन उदास हो सकता है, लेकिन कामकाज में सक्रिय बने रहें। अपनी वाणी में मधुरता रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतने की संभावना है। केवल भाग्य के भरोसे रहने के बजाय मेहनत पर ध्यान दें।
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: हरा
- शुभ दान: अमरूद
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज व्यापार और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। शिक्षा और व्यवसाय से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करने से बचें और विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें। अपनी पसंद की वस्तु खरीदने का अवसर मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।
- भाग्य अंक: 7
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ दान: सफेद वस्त्र
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज राजनीतिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है। यात्रा से जुड़ी योजनाओं में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। कानूनी विवाद और व्यापारिक उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। मकान से जुड़ा काम पूरा होने के संकेत हैं। हालांकि, क्रोध और निराशा से बचना जरूरी होगा। जिम्मेदारियों को धैर्यपूर्वक संभालें और नए अवसरों पर ध्यान दें।
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: लाल
- शुभ दान: लाल मसूर की दाल
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में दूसरों से मदद मिलने की उम्मीद कम रखनी चाहिए। अपने खर्च और जिम्मेदारियों की योजना बनाकर चलें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम या खुशियों का माहौल बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। परिवार के साथ समय बिताने और आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
- भाग्य अंक: 9
- शुभ रंग: केसरिया
- शुभ दान: हल्दी
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से सकारात्मक संकेत हैं। नौकरी में उन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। हालांकि, काम का दबाव और मेहनत अधिक रह सकती है। सहयोगियों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: काला
- शुभ दान: उड़द की दाल
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज नए काम शुरू करने और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने के संकेत हैं। मकान या दुकान खरीदने की इच्छा पूरी होने की दिशा में प्रगति हो सकती है। राजनीति और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें प्राप्त होने की संभावना है।
- भाग्य अंक: 6
- शुभ रंग: नीला
- शुभ दान: हरी पालक
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज समस्याओं का समाधान खोजने और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहने की संभावना है। घर से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं और मकान खरीदने की योजना में प्रगति हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनने के संकेत हैं। योजनाओं को सफल बनाने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
- भाग्य अंक: 8
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ दान: चने की दाल
Horoscope Today, October 9, 2026: Daily Predictions for All 12 Zodiac Signs, Lucky Colours, Numbers and Donations
Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: Friday, October 9, 2026, may bring different opportunities and challenges for all 12 zodiac signs. According to the daily horoscope shared by astrologer Madanmohan Ji, some signs may experience positive developments in their careers, businesses and financial matters, while others are advised to pay attention to their health, speech and anger. Read the horoscope for Aries to Pisces, including lucky colours, lucky numbers and suggested donations for the day.
Aries Horoscope Today
Aries natives may remain busy with competition and challenging situations today. Unexpected gains are possible, and a visit to a temple may bring spiritual satisfaction. Positive career-related news could improve your mood. Students may find it easier to concentrate on their studies, and children may achieve good results. However, family support may not always meet your expectations. Focus on your own efforts and hard work.
- Lucky Number: 2
- Lucky Colour: Red
- Suggested Donation: Pomegranate
Taurus Horoscope Today
Taurus natives may find the day favourable for planning and personal development. Friends could help you complete important tasks, while family life may become more lively and cheerful. Avoid paying unnecessary attention to people who speak negatively about you. You may be able to manage your responsibilities effectively, but looking after your health should remain a priority.
- Lucky Number: 3
- Lucky Colour: White
- Suggested Donation: Rice
Gemini Horoscope Today
Gemini natives may come across new opportunities and useful support today. A legal dispute could take a new turn, while assistance from another person may help complete an important plan. Your contribution at work may prove valuable. Projects involving friends could progress successfully, and encouraging news from within the country or abroad is possible.
- Lucky Number: 5
- Lucky Colour: Blue
- Suggested Donation: Green gram (moong dal)
Cancer Horoscope Today
Cancer natives may experience progress in planned activities and new initiatives. You may purchase something useful or move forward with construction-related work. Consistent effort could bring encouraging results. However, memories of someone you know may cause emotional discomfort. Try to remain calm and maintain your focus on ongoing responsibilities.
- Lucky Number: 4
- Lucky Colour: White
- Suggested Donation: Glass
Leo Horoscope Today
Leo natives may get opportunities to travel, explore spiritual activities and strengthen professional relationships. Relations with senior officials could improve, and new projects may begin. Career advancement or promotion is also indicated in the horoscope. Social recognition may increase, and some may consider purchasing a vehicle. Keep your temper under control and work towards resolving family issues.
- Lucky Number: 6
- Lucky Colour: Yellow
- Suggested Donation: Pomegranate
Virgo Horoscope Today
Virgo natives may see opportunities for business gains and social gatherings. Maintaining harmony with friends and family will be important. Unfavourable news could temporarily affect your mood, so avoid reacting impulsively. Speak politely and make decisions carefully. A meeting with an old acquaintance is possible, and your relationship with your partner may remain pleasant. Do not rely solely on luck; consistent effort matters.
- Lucky Number: 8
- Lucky Colour: Green
- Suggested Donation: Guava
Libra Horoscope Today
Libra natives should be thoughtful when making business and financial decisions. Expenses related to education or business may increase. Avoid trusting strangers too quickly and remain cautious about people who may not have your best interests at heart. You may purchase something you have wanted for a while. Foreign travel and vehicle-related plans could also come into consideration, while your social standing may improve.
- Lucky Number: 7
- Lucky Colour: Silver
- Suggested Donation: White clothes
Scorpio Horoscope Today
Scorpio natives may find progress in political, professional or business-related matters. Positive news concerning travel plans is possible. Legal disputes and business complications may move towards resolution, while property-related work could be completed. Avoid letting anger or disappointment influence your decisions. Handle responsibilities patiently and remain open to new opportunities.
- Lucky Number: 8
- Lucky Colour: Red
- Suggested Donation: Red lentils
Sagittarius Horoscope Today
Sagittarius natives should avoid depending too heavily on financial assistance from friends. Planning expenses and responsibilities carefully may help prevent unnecessary pressure. Family celebrations or auspicious occasions could bring happiness at home. You may feel more interested in spirituality, prayer and religious activities. Spending quality time with family members may strengthen personal relationships.
- Lucky Number: 9
- Lucky Colour: Saffron
- Suggested Donation: Turmeric
Capricorn Horoscope Today
Capricorn natives may receive encouraging news related to career growth or professional advancement. Your standing in social and political circles could improve. Some may consider purchasing a new vehicle. However, work responsibilities may demand considerable effort and time. Maintaining positive relationships with colleagues and taking occasional breaks may help you stay motivated.
- Lucky Number: 8
- Lucky Colour: Black
- Suggested Donation: Urad dal (black gram)
Aquarius Horoscope Today
Aquarius natives may find opportunities to start new projects and advance professionally. Promotion-related developments are possible. A religious trip may be planned, while married couples may experience greater harmony. Plans to purchase a house or shop could move forward. Your position in professional or political activities may strengthen, and you may find it easier to access material comforts.
- Lucky Number: 6
- Lucky Colour: Blue
- Suggested Donation: Green spinach
Pisces Horoscope Today
Pisces natives may find solutions to ongoing problems and experience encouraging developments in financial matters. Mental peace may improve, and household projects could move forward. Those planning to purchase a house may take steps towards their goal. The arrival of a new guest could bring happiness to the family. Patience and careful planning will help you make the most of available opportunities.
- Lucky Number: 8
- Lucky Colour: Orange
- Suggested Donation: Chickpeas or gram dal
