कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान मजदूर और गरीब वर्ग के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई प्रवासी मजदूर हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए।
बसों से बड़े शहरों से अपने घरों को लौट रहे कामगारों को मानों काल ने घेर रखा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कुशीनगर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई. लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे में 12 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।