उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब तक 184 ट्रेनों से 2.26 लाख प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे हैं। आज 55 से ज्यादा ट्रेने उत्तर प्रदेश पहुंचेंगी। लगभग एक लाख प्रवासी मजदूर अपने सुविधा अनुसार अपने साधनों से प्रदेश में आए हैं। यह बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि अब 42 स्टेशनों पर ट्रेनें आएंगी। अब तक लखनऊ में 22, जौनपुर 9, कानपुर 7, गोरखपुर 28, प्रयागराज 11,वाराणसी 8, गोंडा 8, उन्नाव में 7 ट्रेनें पहुंची हैं।