दिनांक 20 जून 2020
⛅ दिन – शनिवार
⛅ विक्रम संवत – 2077 (गुजरात – 2076)
⛅ शक संवत – 1942
⛅ अयन – दक्षिणायन
⛅ ऋतु – वर्षा
⛅ मास – आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)
⛅ पक्ष – कृष्ण
⛅ तिथि – चतुर्दशी दोपहर 11:52 तक तत्पश्चात अमावस्या
⛅ नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 12:02 तक तत्पश्चात मृगशिरा
⛅ योग – शूल दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात गण्ड
⛅ राहुकाल – सुबह 09:07 से सुबह 10:48 तक
⛅ सूर्योदय – 05:58
⛅ सूर्यास्त – 19:21
⛅ दिशाशूल – पूर्व दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, दक्षिणायन आरंभ (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त), वर्षा ऋतु प्रारंभ
💥 विशेष – चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण मंत्र 🌷
➡ 21 जून 2020 रविवार को कंकणाकृति सूर्यग्रहण (सुरत में ग्रहण-समय सुबह 10:01 से दोपहर 01:33 तक) (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय
🌔 जब भी सूर्य ग्रहण हो तो एक माला इस मंत्र की करें :-
🌞 मंत्र – ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम: |…. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:| …. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:
👉🏻 और चंद्र ग्रहण हो तो एक माला नीचे मंत्र की करें :-
🌙 मंत्र – ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | …. ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | …. ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:
🙏🏻 – Shri Sureshanandji Kharghar -Navi Mumbai 6th Apr’13
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 ग्रहण दर्शन ना करें 🌷
🌗 कोई-कोई TV Channel वाले नादान होते हैं.. ग्रहण का दृश्य लाईव दिखाते हैं .. ये नहीं देखना चाहिए और ग्रहण की छाया भी हम पर न पड़े इसका ध्यान रखना चाहिए
🙏🏻 – श्री सुरेशानंदजी Delhi Patpadganj 10/12/11
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 ग्रहण के समय उसके देवता का मंत्र जप 🌷
🌔 ग्रहण का समय हो तो उस समय ग्रहण के देव का नाम जप करने से उस ग्रह का माने सूर्य या चन्द्र का विशेष आशीवार्द प्राप्त होते हैं चन्द्र ग्रहण में चन्द्र देव का मंत्र …
🌷 ॐ सोमाय नमः
🌷 ॐ रोहिणी कान्ताय नमः
🌷 ॐ चन्द्रमसे नमः
👉🏻 फिर चन्द्र देव की स्तुति का श्लोक
🌷 “दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्, नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्”
👉🏻 फिर चन्द्र गायत्री मंत्र बोलें …
🌷 ” ॐ अमृतान्गाय विदमहे कलारुपाय धीमहि तन सोमः प्रचोदयात ”
➡ और अगर सूर्य ग्रहण हो तो सूर्य गायत्री मंत्र है
🌷 ” ॐ आदित्याय विदमहे भास्कराय धीमहि तन भानु प्रचोदयात ”
🙏🏻 – श्रीसुरेशानंदजी Delhi Patpadganj 10/12/11
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 फूल – पत्ते कब नहीं तोड़ने चाहिए 🌷
🌔 १२ बजे के बाद फूल, पत्ते, तुलसी तोड़नी नहीं चाहिए ग्रहण के समय भी फूल-पत्ते नहीं तोड़े इतवार को तुलसी के पत्ते खाना नहीं …तोड़ना नहीं
🙏🏻 -पूज्य बापूजी Agra 8/12/11
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 ग्रहण में क्या करें, क्या न करें 🌷
🌘 चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है। श्रेष्ठ साधक उस समय उपवासपूर्वक ब्राह्मी घृत का स्पर्श करके ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का आठ हजार जप करने के पश्चात ग्रहणशुद्धि होने पर उस घृत को पी ले। ऐसा करने से वह मेधा (धारणशक्ति), कवित्वशक्ति तथा वाक् सिद्धि प्राप्त कर लेता है।
🌘 सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक ‘अरुन्तुद’ नरक में वास करता है।
🌘 सूर्यग्रहण में ग्रहण चार प्रहर (12 घंटे) पूर्व और चन्द्र ग्रहण में तीन प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (साढ़े चार घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।
🌘 ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियाँ डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।
🌘 ग्रहण वेध के प्रारम्भ में तिल या कुश मिश्रित जल का उपयोग भी अत्यावश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।
🌘 ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव-पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्रसहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियाँ सिर धोये बिना भी स्नान कर सकती हैं।
🌘 ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।
🌘 ग्रहणकाल में स्पर्श किये हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए।
🌘 ग्रहण के स्नान में कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के स्नान में गरम जल की अपेक्षा ठंडा जल, ठंडे जल में भी दूसरे के हाथ से निकाले हुए जल की अपेक्षा अपने हाथ से निकाला हुआ, निकाले हुए की अपेक्षा जमीन में भरा हुआ, भरे हुए की अपेक्षा बहता हुआ, (साधारण) बहते हुए की अपेक्षा सरोवर का, सरोवर की अपेक्षा नदी का, अन्य नदियों की अपेक्षा गंगा का और गंगा की अपेक्षा भी समुद्र का जल पवित्र माना जाता है।
🌘 ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।
🌘 ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए। बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मल-मूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन – ये सब कार्य वर्जित हैं।
🌘 ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
🌘 ग्रहण के समय सोने से रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र, मल त्यागने से कीड़ा, स्त्री प्रसंग करने से सुअर और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है। गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए।
🌘 तीन दिन या एक दिन उपवास करके स्नान दानादि का ग्रहण में महाफल है, किन्तु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रान्ति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।
🌘 भगवान वेदव्यासजी ने परम हितकारी वचन कहे हैं- ‘सामान्य दिन से चन्द्रग्रहण में किया गया पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना और सूर्यग्रहण में दस लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्यग्रहण में दस करोड़ गुना फलदायी होता है।’
🌘 ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम-जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।
🌘 ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। (स्कन्द पुराण)
🌘 भूकंप एवं ग्रहण के अवसर पर पृथ्वी को खोदना नहीं चाहिए।(देवी भागवत)
🌘 अस्त के समय सूर्य और चन्द्रमा को रोगभय के कारण नहीं देखना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खं. 75.24)
🙏🏻 क्या करें क्या न करें पुस्तक से
📖 हिन्दू पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर
📒 हिन्दू पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻