‘निज भाषा उन्नति अहै’ इस पंक्ति को चरितार्थ कर बहुत समय से संस्कृत का प्रचार एवं प्रसार करने वाले संगठन ने संस्कृत को भारत के प्रत्येक घर में पहुंचाने का संकल्प लिया है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्कृतभारती मेरठप्रान्त की तरफ से मोदीनगर क्षेत्र में निशुल्क संस्कृत सिखाने की कक्षाएं चलाई जा रही है चलायी जा रही संस्कृत सम्बन्धी कक्षाओं को कोरोना के चलते ऑनलाइन कर दिया गया है। संस्कृत सम्भाषण समूह के नाम से इस समूह का सञ्चालन किया जा रहा है। इन सभी का लाभ प्रशिक्षु विद्यार्थी जो गोविन्दपुरी से सिकैड़ा मार्ग तक, राजचौपला से धौलड़ी ग्राम तक, सौन्दा से मुरादनगर तक के छात्र और शिक्षक संस्कृतभारती सङ्घटन की इस पहल से घर बैठे संस्कृत निशुल्क सीख रहे हैं। संस्कृतभारती मोदीनगर के नगर संयोजक गोपाल कौशिक जी और सम्पर्क प्रमुख उदय चन्द्र झा जी इस सम्पूर्ण कार्य को सञ्चालित करने के लिए कटिबद्ध हैं। कक्षा को संचालित करने में शशिकांत, मनीष, सचिन इन लोगों का सहारनीय है।