मेरठ : कांग्रेस से शहर के विधायक रहे व मेरठ की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रखर वक्ता पं0 जय नारायण शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका रात लगभग 2 बजे ह्रदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान प्रहलाद वाटिका बुढ़ाना गेट से सूरज कुण्ड के लिये प्रस्थान करेंगी।