रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में सोमवार से बढ़ोत्तरी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते भारत में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। आज से 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।