आपको बता दे कस्बा गोवर्धन में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कोरोना संदिग्ध अन्य मरीजों को जिला चिकित्सालय जांच के लिए भी जाने के साथ ही गोवर्धन पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मुस्तैद हो गई है क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जितेंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी गोवर्धन लोकेश भाटी की देखरेख में पुलिसकर्मी तथा नगर पंचायत गोवर्धन के कर्मचारियों द्वारा हॉटस्पॉट एरिया के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर गलियों को तथा बाहर से अंदर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।
कोरोना संदिग्ध मरीजों के घर को सैनिटाइजर करने का कार्य तेजी से चल रहा है साथ ही आसपास के एरिया को भी सैनिटाइजिंग करने का कार्य किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम के साथ आशा कार्यकर्ता गलियों में घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रही साथ ही लोगों को सेल्फ क्वॉरेंटाइन के लिए प्रेरित कर रही है।
एसडीम गोवर्धन राहुल यादव क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रूपेंद्र सिंह द्वारा सभी हॉटस्पॉट एरिया का मौका मुआयना कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं वही नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गलियों के बाहर तथा लोगों के दरवाजों पर होम डिलीवरी करने वाले दुकानदारों के नाम नंबर की लिस्ट चस्पा कर दी गई है जिससे घर बैठे लोगों को होम डिलीवरी कर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जा सके।
केशव आचार्य गोस्वामी