गोंडा मसकनवा पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने छपिया थाने का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय, किंचन, बैरक, साफ सफाई सहित दैहिक दूरी बनाये और मास्क लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने रविवार की शांम थाने के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, एक्टीव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का गहन निरीक्षण किया। वहीं थाना परिसर के साफ-सफाई सूखे पेड़ों को हटाने का आदेश एस ओ संजय कुमार तोमर को दिया। लंबित पुरानी विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण हेतु आदेश भी दिये। गैर इरादतन हत्या, बलवा और अन्य जघन्य अपराध, सम्पत्ति भूमि विवाद के प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण करने को निर्देशित किया, पुलिस कर्मियों को मॉस्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने पुलिस जवानों के साथ सीधी वार्ता कर कोरोना के प्रति जागरूक करने और सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने का टिप्स दिया। उन्होंने कहा सख्ती के साथ कहा कि बिना मास्क के थाने में कोई कर्मचारी नहीं रहे गा। न तो कोई प्रवेश करे गा कहा, वहीं थाने पर आने वाले आगन्तुको के समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी सम्बंधित अधिकारी को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया।
श्याम बाबू कमल