गोंडा लाॅक डाउन 5.0 के क्रम में जनपद के सभी सरकारी कार्यालय शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार खोल दिए गए हैं। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के आदेश पर कलेक्ट्रेट ऑफिस भी पूर्ण रूप से खुल गया है तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए कामकाज चालूू हो गया है।

वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय खुलने के बाद कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात सुरेन्द्र कुमार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत खुद के खर्चें से सोमवार को एक हैंड सैनिटाइजर मशीन कलेक्ट्रेट स्टाफ के लिए उपलब्ध कराया गया। वरिष्ठ लिपिक सुरेन्द्र द्वारा उपलब्ध कराई हैंड सैनिटाइजर की मशीन का उद्घाटन केलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी मो0 नईम तथा कलेक्ट्रेट के नाजिर सुनील कुमार द्वारा किया गया। सुरेन्द्र की इस पहल की कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की है। वहीं हैंड सैनिटाइजर मशीन को कलेक्ट्रेट के संयुक्त कार्यालय में लगा दिया गया है। इस बावत सुरेन्द्र ने बताया कि कलेक्ट्रेट खुलने के बाद जनता जनार्दन की अच्छी खासी कलेक्ट्रेट में आवाजाही होगी। कलेक्ट्रेट के कर्मियों को कोविड-19 से बचाव हेतु उनके द्वारा खुद के खर्चे से हैंड सैनिटाइजर मशीन दी गई है जो कि कलेक्ट्रेट कर्मियों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी।

                           

 

श्याम बाबू कमल

By upnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES