2 लाख 16 हजार मामलों के साथ भारत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में 7वें स्थान पर है। इस लिस्ट में 18 लाख मामलों के साथ अमेरिका सबसे उपर है। 5.84 लाख मामलों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर, 4.31 लाख मामलों के साथ रूस तीसरे पर, 2.81 लाख मामलों के साथ यूके चौथे, 2.40 लाख मामलों के साथ स्पेन पांचवे पर और 2.33 लाख मामलों के साथ इटली छठे स्थान पर है।