छपिया : दो पाटीदारों के बीच आम के पेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति को कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया।घायल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर का है। जहाँ गांव के महेश तिवारी व राघवेंद्र तिवारी के बीच खेत में लगे आम के पेड़ को काटने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया था। मृतक के पुत्र विकास तिवारी ने थाने में तहरीर दी है कि राघवेंद्र तिवारी ने आम के अमोला काट दिया था। जिसपर उसके पिता महेश तिवारी ने मना करने गये तो उन्हे कुल्हाड़ी से मार कर घायल कर दिया। गुहार मचाने पर विकास और उसकी मां मिथलेश बचाने दौड़ी तो उन्हे भी मारा पीटा। घटना की सूचना मिलने पर छपिया पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले गये। जहां गर्दन और सर पर गंभीर चोटें आने के कारण जिला चिकित्सालय गोंडा रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।एस ओ संजय तोमर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा महेंद्र कुमार सिंह ने पहुंच कर लिया जायजा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का परिजनों को दिया आश्वासन मृतक महेश तिवारी के विकास, विशाल दो पुत्र व एक बेटी अस्मिता है।पिता भगौती प्रसाद मां बिंदू पत्नी मिथलेश का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक सूरत में प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले घर आये थे।

     

सतीश चन्द्र

By upnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES