हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को साल 2020 में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब वेटरन फ़िल्ममेकर बासु चटर्जी के निधन की ख़बर आयी है। इंडस्ट्री में बासु दा के नाम से लोकप्रिय बासु चटर्जी 90 साल के थे। बासु दा के गुज़रने की ख़बर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है। उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस बात की जानकारी फिल्मकार अशोक पंडित ने दी है। अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ‘मैं यह बताते हुए बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा।