मोदीनगर। नगर पालिका परिषद् द्वारा शहर में कई स्थानों पर लकड़ी डालकर अलाव जलवाए गए।
अलाव जलाने का यह कार्य गोविन्दपुरी, अग्रसेन पार्क, हरमुखपुरी, गुरूद्वारा रोड़, रेलवे रोड, अपर बाजार कोतवाली के सामने अलाव नगर पालिका कर्मी के साथ सफाई कर्मचारी मौजूद रहते है। लोगों ने क्षेत्र में अलाव की संख्या बढ़वाने की मांग नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह से की है। सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। इसके बाद भी क्षेत्र में अलाव जलवाने की कोई उचित व्यवस्था नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है। लोग परेशान होकर खुद के इंतजाम कर अलाव जलवा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कतें राहगीर व असहाय लोगों को हो रही हैं। लोग बताते हैं कि अलाव जलवाने से प्रशासन ने भी दूरियां बना ली हैं।