मोदीनगर : यहाँ दिल्ली मेरठ रोड पर स्थित गोविन्दपुरी कॉलोनी में सामाजिक संस्था यू वी कैन-ब्रिंगिंग स्माइल्स के उत्साही कार्यकर्ताओं ने बीती शाम कोरोना संक्रमण से बचाव की दृष्टि से सैनिटाइजेशन का कार्य किया। गोविन्दपुरी का कुछ क्षेत्र टीम द्वारा सैनिटाइजड किया गया। गोविन्दपुरी की श्री राम सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संस्था के पदाधिकारियों का सम्मान पूर्व सभासद लोकेश डोडी जी की अध्यक्षता में गोविन्दपुरी कॉलोनी के सम्मानित नागरिकों द्वारा किया गया।
उनके द्धारा संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, विकास भसीन, अनुराग विद्यार्थी, तरुण विज़, सचिन दीक्षित, सरबजोत सिंह नय्यर, धीरज शर्मा व अक्षय छटवाल को पुष्पमाला व सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनका हौंसला अफजाई की गयी। वहाँ उपस्थित सम्मानित नागरिकों ने संस्था के कार्यों की मुक्त कण्ठ से सराहना की। संकट की घड़ी में क्षेत्र की कोरोना से सुरक्षा हेतु अपने स्तर पर संस्था द्वारा उठाए गए कदम स्वागतयोग्य हैं।