जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक जवान शहीद हो गया। उधर, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। लगातार दो दिन में यह दूसरा आतंकी हमला है।
इससे पहले, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित पांडाच में सीमा सुरक्षा बल (BSF) पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में दोनों की जान चली गई। आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हाल में सुरक्षाबलों ने कई आतंकवादियों को घाटी में ढेर किया है।