मेष
पॉजिटिव – भाई बहन आपके लिए मददगार साबित होंगे और आपको आर्थिक सहायता भी देंगे तथा हर काम में आपका सहारा बनेंगे। पिता जी से भी संबंध अच्छे बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप के वरिष्ठ भी आपकी सराहना करेंगे और आपके विरोधी भी। नेगेटिव – आप अपने मन की बात अक्सर लोगों से छुपाते हैं, जिसकी वजह से वे कई बार आपको गलत समझ सकते हैं। आपको अपनी इस आदत से बचने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि ऐसी स्थिति में वे आवश्यक होने पर भी आप का पक्ष नहीं लेंगे और आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लव – आप प्रेम करते हैं तो जीवन साथी बनाने का विचार भी किया जा सकता है। आपके प्यार को और भी अनुकूलता प्राप्त होगी और आपकी लव लाइफ काफी हद तक अच्छी रहेगी। व्यवसाय – जो भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा| सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। वेतन वृद्धि, कंपनी से मिलने वाली सुख सुविधाएं आदि और भी बहुत से लाभ प्राप्त होंगे| स्वास्थ्य – आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा और इस वजह से आप हर पल को इंजॉय कर पाएंगे। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3
वृष
पॉजिटिव – आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने प्रयासों की गति को बढ़ाएंगे, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता पाने में सफल होंगे। अध्यात्म के साथ-साथ कुछ गुप्त रहस्यों को जानने की ओर भी आपका रुझान रहेगा। नेगेटिव – आपको पारिवारिक चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए पहले से ही तैयार रहना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आप इस दौरान अपने जीवन साथी के लिए काफी खर्चा करेंगे और विपरीत लिंगी मित्रों के साथ अधिक समय और धन को लगाएंगे। लव – प्यार के मामले में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन चुनौतीपूर्ण स्थितियों से गुजरेगा। शनि और मंगल की स्थिति आपके दांपत्य जीवन में कड़वाहट खोलने का पूरा प्रयास करेगी। व्यवसाय – यदि आप व्यवसाय करते हैं तो, शुक्र विदेशी संबंधों से अच्छा लाभ दिलाएगा और इसके अलावा यदि आप कॉस्मेटिक्स, एंटरटेनमेंट, मीडिया, मनोरंजन, आदि से संबंधित काम करते हैं तो, इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य – पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7
कर्क
पॉजिटिव – आपका परिवार पूर्ण रूप से आपको सुकून और शांति देगा और आपका पारिवारिक जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। जीवनसाथी इसमें आपका सहयोग करेगा। एकाग्रता में वृद्धि होगी और सरकारी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी| घर में किसी धार्मिक कार्य के चलते वातावरण अच्छा बना रहेगा| नेगेटिव – राहु की स्थिति अचानक से करियर में उतार चढ़ाव लेकर आ सकती है, इसलिए इस समय का पूरा फायदा उठाइए और अपने काम में तरक्की प्राप्त कीजिए। बचत द्वारा आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं| कोई अपॉइंटमेंट या अन्य कई महत्वपूर्ण चीज़ों के भूलने की भी संभावना है।लव – आपके दांपत्य जीवन में हस्तक्षेप होने से स्थितियां और भी बिगड़ सकती हैं। ऐसे में मामले को शांत रहकर सुलझाने का प्रयास करें और इस समय को गुज़र जाने देने में ही भलाई है। व्यवसाय – नौकरी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी और समय पूरा साथ देगा| पदोन्नति और मान सम्मान दोनों ही आपको मिलने के संकेत मिल रहे हैं| स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से आप स्फूर्ति से भरे रहेंगे| भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह
पॉजिटिव -माता पिता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा| ज़मीन जायदाद अथवा कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं| जीवन साथी के साथ भी आप का सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा और आप दोनों का रिश्ता और मज़बूत होगा| सन्तान को भी जीवन में सफलता मिलेगी। नेगेटिव – व्यवसाय से सम्बन्धित लोगों को कुछ विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। याद रखें, खुशियां साँझा करने से भी कम नहीं होती। किसी अन्य को अभी उतना अच्छा महसूस कराएं जितना आप महसूस कर रहे हैं। उन चीज़ों को छोड़ दें जो सच नहीं हैं या आपके लिए काम नहीं कर रही हैं और आपके अच्छे भाग्य में बाधा बन रही हैं।लव – इस दौरान आपके जीवनसाथी के व्यवहार में भी कुछ बदलाव आएगा, लेकिन आपको खुले दिल से उनका मत भी जानना चाहिए, ताकि आप समस्या की जड़ को पहचान कर समय रहते उसका निदान कर सकें। व्यवसाय – आपका अद्भुत प्रदर्शन उच्च अधिकारियों का ध्यान आपकी ओर मोड़ देगा जिसका आपको अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा| यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो पूरी हो सकती है| स्वास्थ्य – समय-समय पर योग के साथ-साथ शारीरिक एक्सरसाइज भी अवश्य करें या फिर थोड़ी देर के लिए जोगिंग करें, ताकि आप शारीरिक रूप से भी फिट रह सकें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या
पॉजिटिव – जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है| एकाग्रता के साथ साथ आपका अभ्यास बढेगा जिसका प्रभाव निश्चित ही आपकी पढाई पर दिखाई देगा| अपने कौशल को निखारने या नए कौशल प्राप्त करने के लिए किसी कोर्स में निवेश करें। नेगेटिव – किसी नुकसान से उबरने के लिए और सलाह और सांत्वना के लिए अपने प्रियजनों से मिलें। इस समय आपको कुछ आवश्यक वित्तीय योजना बनाने की भी आवश्यकता है। अभी उन निजी बातों को निजी ही रखें जिन्हे आप किसी से भी बाँटना नहीं चाहते और अपनी असुरक्षा को किसी अन्य के साथ साझा न करें ।लव – थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। व्यवसाय – जो जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह समय उचित फल प्रदान करेगा| अगर आप व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपार सफलता के योग बन रहे हैं| स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2
तुला
पॉजिटिव – किसी नयी जगह घूमने जाने का अवसर मिलेगा जिस कारण आपकी उर्जा और उत्साह दोनों में ही वृद्धि होगी| परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं| पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी| मनोरंजन में धन व्यय हो सकता है| नेगेटिव – इस समय कार्य-स्थल की समस्याएं या निर्माण संबंधी मुद्दे आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कोई अस्थायी बाधा भी आ सकती है लेकिन आपका अनुसंधान और रचनात्मक सोच कार्य में प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पाने में मदद करेंगे। लव – आपके प्रेम संबंधों में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी इस दौरान बना सकते हैं। व्यवसाय – कोई नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में आप सफल होंगे| रियल एस्टेट में बहुत अधिक लाभ मिल सकता है| लम्बे समय के लिए शेयर बाज़ार में निवेश अच्छा रहेगा| स्वास्थ्य – एकदम सादा और सात्विक भोजन करने का प्रयास करें, जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7 `
वृश्चिक
पॉजिटिव – घर में मेहमान आ सकते हैं| परिवार में प्रेम भरा वातावरण बना रहेगा| पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद अथवा और कोई अन्य विवाद सुलझेंगे। आपका उत्तम प्रदर्शन आपके प्रतिद्वंदियों के लिए चौंका देने वाला होगा| अपने कार्यस्थल पर आपको अपार सफलता मिलेगी फिर चाहे वो पदोन्नति हो या मान सम्मान| नेगेटिव – अपने मार्ग में आने वाले नए विचारों के लिए अपने दिमाग को खुला रखें। अपनी गलती को स्वीकार करें और जीवन में आगे बढ़े। अतीत और किसी असफल कनेक्शन में न अटके रहें। इसकी जगह, वर्तमान में जिये और भविष्य की योजना बनाए। लव – कोई भी नया रिश्ता शुरु करने से पहले समाने वाले के मनोभावों को जान लेना चाहिये, नहीं तो बेवजह समय बर्बाद हो सकता है। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उनको भी प्रेम जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। व्यवसाय – यह समय उन जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा जो नौकरी में हैं| व्यवसाय करने वाले जातक कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं| आपका आत्म विश्वास आपको सदा ही सफलता दिलाएगा| स्वास्थ्य – मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोग अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें| भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
धनु
पॉजिटिव – गणेश जी आपको उत्सुकता, शब्दों का उचित उपयोग और एक साथ कई काम करने की क्षमता प्रदान कर रहे है। सन्तान को जीवन में सफलता मिलेगी| पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है जो मानसिक शांति प्रदान करेगी| धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा| नेगेटिव – पारिवारिक जीवन में उथल पुथल के कारण आपकी मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ेगा| वाहन सावधानी के साथ चलायें| जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ अपने रहस्यों के प्रति ईमानदार रह कर आप मन की शांति प्राप्त कर सकते है।लव – प्रेम संबंधों की बात की जाए तो शुक्र की दशा भाव में स्थिति आपके मन में प्रेम के अंकुरों को जीवित रखेगी और आप अपने प्रियतम को खुश रखने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय – शेयर बाज़ार और लाटरी के माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं| विभिन्न तरह के रास्ते अपना कर आप आमदनी के स्त्रोत बना पाएंगे| आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए की गयी यात्रा लाभ पहुंचाएगी| स्वास्थ्य – ध्यान और संगीत द्वारा आप मानसिक शांति पा सकते हैं| नियमित कसरत और योग भी आपको लाभ पहुंचाएंगे| भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8
मकर
पॉजिटिव – मनोरंजन के कई अवसर आपको मिलेंगे जिनसे जीवन में खुशियाँ बढेंगी| परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पायेंगे और उनका पूर्ण सहयोग भी आपके साथ होगा| पूजा पाठ अथवा कोई मांगलिक कार्य आपके परिवार में हो सकता है| परिवार की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी| नेगेटिव – लोगों के बारे में आसानी से राय न बनाएं क्योंकि दूसरे भी आपके बारे में ऐसी राय बनाने में देरी नहीं करते। अब कीमती सम्पतियों को लेकर सावधान रहें। उन लोगों को कुछ भी उधार न दें जिन पर आप भरोसा नहीं करते।लव – केतु की उपस्थिति प्रेम जीवन में तनाव और अलगाव बढ़ाने का कार्य कर सकती है और ऐसे में आपका रिश्ता किसी ऐसे मुकाम पर पहुंच सकता है, जिसकी आपने कल्पना नहीं की थी। व्यवसाय – कहीं से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है| आप इस समय अच्छी प्रगति दर्ज कराएँगे। व्यापार में अपार सफलता के योग बन रहे हैं| विदेश में भी आप अपना व्यापार फैला सकते हैं| स्वास्थ्य – इस दौरान हो सकता है कि आपको नींद कम आए अथवा बहुत ज्यादा आए। भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ
पॉजिटिव – घर में की मांगलिक कार्य के कारण एक अच्छा वातावरण बनेगा| धार्मिक स्थलों की यात्रा भी सम्भव दिखाई पड़ रही है| माता पिता की सेहत अच्छी होती दिखाई देगी और उनके साथ आपके संबंधो में सुधार आएगा| अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौक़ा मिलेगा और संबंधों में मधुरता आएगी| संतान को भी जीवन में सफलता मिलेगी| नेगेटिव – विद्यार्थियों को बहुत मेहनत करनी होगी| उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र भी कुछ विशेष गति से आगे नहीं बढ़ पायेंगे| पढाई से जुड़ा सरकारी विभागों और प्रतियोगी परीक्षा में जाने के इच्छुक छात्रों को भी अभी प्रतीक्षा करनी होगी|लव -अनचाही स्थितियां आपके प्रेम जीवन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेंगी और आप समझ नहीं पाएंगे कि आखिर हो क्या रहा है। स्थिति अधिक अनुकूल नहीं है जिस वजह से प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय – आर्थिक रूप से अपने आप को स्थिर बनाने के लिए कोई नयी योजना पर काम करना लाभ पहुंचा सकता है| किसी भी प्रकार के निवेश के अभी रुकें| स्वास्थ्य – शनि आपको आंखों, निद्रा तथा पैरों में से संबंधित समस्याएं दे सकता है। भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 1
मीन
पॉजिटिव – विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा चल रहा है जिस कारण उनका प्रदर्शन सुधरेगा| पढाई और मौज मस्ती दोनों में ही आप संतुलन बना पाएंगे| नए विषयों जैसे विज्ञान, तकनीकी एवं कला आदि में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी| आपका परिश्रम आपको बहुत ऊँचाइयों पर ले जाएगा| नेगेटिव – आपके या आपके पार्टनर के परिवार में हाल में हुई किसी की मृत्यु से आपकी यात्रा की योजना में परिवर्तन आ सकता है। धन व्यय पर ध्यान दें| अगर यात्रा की योजना है, तो इसमें देरी या गड़बड़ी के लिए तैयार रहें। याद रखें कि खुशी कभी साझा करने से कम नहीं होती इसलिए दूसरों से अपने दिल कि बात करने से पीछे न हटें। लव – शनि का प्रभाव आपके व्यवहार में थोड़ी उग्रता को बढ़ा सकता है जिसकी वजह से आप बात बात में धैर्य खो बैठेंगे और अपने प्रियतम पर खीझ उतार सकते हैं। यह स्थिति किसी के भी प्रेम जीवन के लिए अनुकूल नहीं होती। व्यवसाय – राशिफल अपार सफलता मिलने के संकेत दे रहा है| वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा| सहकर्मियों से आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी| स्वास्थ्य – ग्रहयोग मानसिक रूप से तनाव को बढ़ाने का काम करेगा। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन
पॉजिटिव – रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है| आपका आत्मविश्वास आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा| बिगड़े हुए काम बनेंगे और धन संचय करने के मार्ग खुलेंगे| आपका कड़ा परिश्रम आपके लिए आर्थिक मजबूती का कारण बनेगा| स्थितियां सुधरेंगी| नेगेटिव – शनि और मंगल जैसे ग्रहों की युति होने से अपने सहकर्मियों पर अधिक विश्वास ना करें और केवल काम की बातें उनसे करें, क्योंकि उनके मन में आपके प्रति विद्रोह की भावना हो सकती है और वे इसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। लव – प्रेम जीवन कठिन रहेगा और आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बड़ी बहस अथवा जुबानी जंग भी हो सकती है, जिसका आपको बाद में पछतावा भी होगा। व्यवसाय – बिज़नेस क्लास के लोगों के लिए यह समय काफी बेहतर परिणाम देने वाला साबित होगा। देव गुरु बृहस्पति और मंगल की स्थिति अपने निजी प्रयासों से आपको धन लाभ का मौका देती रहेगी। स्वास्थ्य – आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को ग्रहों की स्थिति प्रभावित करेगी और विशेष रूप से आपको उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2
Vinod Kumar Dixit
Ghaziabad
MOB.9891961962