- दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर 2005 में श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
- केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को 2008 में वापस लिया।
- भारत ने 2010 में उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने 2010 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
- तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने 2010 में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
- पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म 1894 में हुआ ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म 1928 में हुआ।
- हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म 1954 में हुआ।
- भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म 1957 में हुआ।
- प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म 1962 में हुआ।
आज के दिन हुए निधन
- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन 1964 में हुआ।
- भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन 1983 में हुआ।
- ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन 2016 में हुआ।