- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में 1949 को आया।
- बछेन्द्री पाल 1984 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को 2007 में नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को 2008 में शामिल किया गया।
- भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने 2009 में अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
- धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म 1774 में हुआ।
- हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का जन्म 1925 में हुआ।
- महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री का जन्म 1959 में हुआ।
आज के दिन हुए निधन
- भारत में ‘सूर साम्राज्य’ का संस्थापक और महान् योद्धा शेरशाह सूरी का निधन 1545 में हुआ।
- भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का निधन 1991 में हुआ।
- 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चन्द्र पाण्डे का निधन 2011 में