• भारत के समुद्र मार्ग की खोज के बाद पुर्तगाली एक्सप्लोरर, वास्को द गामा, कालीकट (अब कोझिकोड) तक 1498 में पहुंच गया।
  • रूस द्वारा 1995 में मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
  • अफगानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए 2001 में ड्रेस कोड बनाया।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2011 में मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की।
  • झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने 2011 को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।

              आज के दिन जन्मे व्यक्ति

  • भारतीय आध्यात्मिक गुरु चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म 1894 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म 1900 में हुआ।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म 1910 में हुआ।
  • भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का जन्म 1918 में हुआ।
              आज के दिन हुए निधन
  • भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’ विपिन चन्द्र पाल का निधन 1932 में हुआ।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी.प्रकाशम का निधन 1957 में हुआ
  • ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन 1972 में हुआ।
  • एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन 2012 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन 1929 में हुआ।

By upnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES