मुगल सेना ने 1576 में हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया।
ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय 1862 में बने।
सी. राजगोपालाचारी 1948 में भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 1949 में हुई।
पी.वी.नरसिम्हाराव ने 1991 में भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।
तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए 1998 में भारत और रूस 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
मनमोहन सिंह 1999 में भारत के वित्तमंत्री बने।
भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 2009 में सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 2012 में 11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को 11 दिसम्बर 2014 को मंजूरी मिली।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 2015 को दुनियाभर में मनाया गया था।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म 1905 में हुआ।
प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म 1912 को हुआ था।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म 1927 को हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म 1933 को हुआ था।
आज के दिन हुए निधन
आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन 1932 में हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 1940 में हुआ।