- नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 1756 में आक्रमण किया।
- नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
- भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1858 में शहीद हुई।
- फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर 1885 में पहुंचा।
- महात्मा गांधी ने 1917 में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
- चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश 1967 में बना।
- शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन 1970 में हुआ।
- मंगल पर 2004 में पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
- देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में 2008 को सफलतापूर्वक परीक्षण कियागया।
- सायना नेहवाल 2012 में तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
- भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 1973 में हुआ।
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 1887 में हुआ।
- असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून 1903 को हुआ।
आज के दिन हुए निधन
- मुमताज़ महल का निधन 1631 में हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।
- राजमाता जीजाबाई का निधन 17 जून 1674 में हुआ था।
- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 1895 में हुआ।
- 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 1858 में हुआ।
- स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 17 जून 1928 में हुआ था।