जलालुद्दीन फ़िरोजशाह 1420 में दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
सिराजुद्दौला से युद्ध के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के राॅबर्ट क्लाईव ने 1757 में मुर्शिदाबाद के लिए कूच किया।
अमेरिकी कांग्रेस ने 1888 में श्रम विभाग का गठन किया।
अमेरिका में पहली बार 1927 में स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया।
जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को 1940 में लंदन में फाँसी दे दी गई।
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 1943 में पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की।
राजकुमार नरोत्तम सिंह 1960 में आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में 1997 को आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में 2001 को दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर 2005 में सहमत।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर का जन्म 1879 में हुआ।
हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म 1923 में हुआ।
आज के दिन हुए निधन
तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी का निधन 2008 में हुआ।
भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन 2016 में हुआ।