- कर्नाटक में चन्दा साहिब ने 1752 में आत्मसमर्पण कर दिया।
- नेपोलियन बोनापार्ट ने 1812 में रूस पर हमला किया।
- दक्षिण अफ्रीका में 1964 को रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
- दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने 1994 में पहली उड़ान भरी।
- भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय 1998 में लिया।
- सीमा मुद्दे पर 2001 में भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
- विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत 2002 में हुई।
- आस्ट्रेलियाई स्कूलों में 12 जून 2007 को सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली.
- प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 2008 में 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
- सायना नेहवाल ने 2016 में दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
- मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म 1932 में हुआ।
- भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 1957 में हुआ
- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म 1935 में हुआ।
- मराठी अभिनेत्री (शर्मीली) जयश्री तलपड़े का जन्म 1932 में हुआ।
आज के दिन हुए निधन
- महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन 1972 में हुआ।
- संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन 1976 में हुआ।
- मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन 2000 में हुआ।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधान 2017 में हुआ।