1896: हेनरी फॉर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।
1936: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।
1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।
आज के दिन जन्मे व्यक्ति
- हिंदी फिल्म अभिनेत्री बिना राय का जन्म 1931 में हुआ।
- दक्षिण भारतीय पार्श्व गायिका, अभिनेता और संगीत निर्देशक बालू का जन्म 1946 में हुआ।
- हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक नूतन का जन्म 1936 में हुआ था।
- रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म 1959 में हुआ था।
- अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म 1975 में हुआ।
आज के दिन हुए निधन
- आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध अचंत लक्ष्मीपति का निधन 1962 में हुआ।