रविवार को आयी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 17 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं और एक्टिव केस केवल 33 रह गए हैं। देर शाम को ठीक होने वाले सभी लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही प्राप्त हुई 193 में से 187 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है,जबकि दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दस नए केसों के साथ ही कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 227 पर पहुंच गई है। 17 के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 192 पर पहुंच गया है। वर्तमान में जिले में कुल 33 एक्टिव केस हैं।  तीन पॉजिटिव केस कृष्णा आपरा गार्डन इंदिरापुरम के हैं। इनमें पहले से ही पॉजिटिव की पत्नी व उसके दो बच्चे शामिल हैं। एक गायत्री महागुणपुरम के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो ऐसी महिलाओें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो डिलीवरी के बाद जिला महिला अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। इनमें एक नंदग्राम और दूसरी महिला सिद्धार्थ विहार विजयनगर की है। पटेलनगर थर्ड के एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग कविनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

बीस घंटे पहले जन्मे जुड़वां बच्चों का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। डिलीवरी के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर महिला एवं बच्चों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। दो महिलाओं और तीन बच्चों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है। इन तीनों बच्चों का सैंपल लेने के साथ ही मां से अलग क्वारंटाइन किया जाना जरूरी है।

डिलीवरी के बाद दो महिलाओें की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही देर शाम को जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम को अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। 12-12 घंटे के अंतराल पर दो बार लेबर रूम के अलावा पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा। इस बीच डिलीवरी के लिए किसी महिला गर्भवती को भर्ती नहीं किया जाएगा। सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि डिलीवरी के दौरान डयूटी देने वाले डॉक्टर, नर्स, आया एवं स्वीपर की सूची बनाई जा रही है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे और क्वारंटाइन किया जाएगा।

By upnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES