आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 56 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 1833 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 51 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक इतने 780 मरीज ठीक हो गए है। मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। राज्य के COVID-19 नोडल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।