
Ghaziabad : जिले के निवाड़ी थाना क्षेत्र के सारा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश त्यागी ने आरोप लगाया है कि 8 से 10 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे और पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की, फिर सरिया और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज मुरादनगर के अस्पताल में चल रहा है।
घर में घुसकर की फायरिंग, फिर सरिया-डंडों से हमला
जानकारी के अनुसार, आकाश त्यागी दोपहर के समय अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान कई युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने पहले 2 से 3 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद आरोपियों ने सरिया और डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आकाश को तुरंत जीवन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुरादनगर के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई पूरी घटना
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि वह अपने घर में था, तभी फायरिंग और झगड़े की आवाज सुनकर बाहर निकला। उसने देखा कि कई युवक आकाश त्यागी पर सरिया और डंडों से हमला कर रहे थे। जब उसने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों के हाथों में अवैध हथियार दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हमलावर जाते समय भी फायरिंग करते हुए गांव से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान तीन से चार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।
पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
घटना की सूचना मिलते ही निवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव सारा में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।
Youth Shot At and Brutally Attacked Inside Home in Ghaziabad, Hospitalized in Critical Condition
Ghaziabad: A shocking incident of an alleged attempt to murder has been reported from Sara village under Niwari Police Station in Ghaziabad. The victim, Akash Tyagi, alleged that 8–10 unidentified men arrived at his house on motorcycles, opened fire, and then assaulted him with iron rods and sticks, leaving him seriously injured. He is currently undergoing treatment at a hospital in Muradnagar.
Attackers Opened Fire Before Beating the Victim
According to the complaint, Akash Tyagi was resting at his home when several men entered the premises. The attackers allegedly fired 2–3 rounds, creating panic in the neighborhood, before brutally assaulting him with iron rods and wooden sticks.
Locals Rushed Him to Hospital
After the attack, local residents reached the spot and rushed the injured victim to Jeevan Hospital. Due to his critical condition, doctors referred him to a higher medical facility in Muradnagar, where he is receiving treatment.
Eyewitness Describes the Incident
A local resident said he heard gunshots and rushed outside, where he saw multiple men assaulting Akash Tyagi. When he tried to intervene, he noticed the attackers carrying illegal firearms. According to eyewitnesses, the accused fired additional shots while fleeing the village.
Police Scanning CCTV Footage
Niwari Police reached the scene shortly after receiving the information and launched an investigation. CCTV footage from nearby areas is being examined to identify the attackers. Police officials said a case will be registered based on the victim’s complaint, and further legal action will follow after the investigation.
