
Iran-US Tensions : होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी झंडे वाले जहाज को जब्त किए जाने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस कार्रवाई को ईरान ने गंभीर उल्लंघन करार दिया है। इस घटनाक्रम के चलते पाकिस्तान में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस परिस्थिति में वार्ता में शामिल नहीं हो सकता।
ईरान का सख्त रुख
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि उनका देश किसी भी प्रकार की धमकी के बीच बातचीत स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यक होने पर ईरान अपने रणनीतिक विकल्पों का उपयोग करेगा।
ट्रंप की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि मौजूदा युद्धविराम बिना किसी समझौते के समाप्त होता है, तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है।
होर्मुज स्ट्रेट विश्व के प्रमुख तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है। यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
Iran-US Tensions Escalate: Iranian Ship Seized in Hormuz, Trump’s Warning Puts Peace Talks at Risk
Iran-US Tensions : Tensions between the United States and Iran have escalated after the US Navy seized an Iranian-flagged vessel near the Strait of Hormuz. Iran has termed this action a serious violation. Following this development, uncertainty has grown over the proposed US-Iran peace talks scheduled to be held in Pakistan. Iran has indicated that it may not participate in the talks under the current circumstances.
Iran’s Strong Stand
Iran’s Parliament Speaker Mohammad Bagher Ghalibaf stated that the country will not accept negotiations under any form of threat. He also made it clear that Iran is prepared to use its strategic options if required.
Trump’s Warning
US President Donald Trump warned that if the current ceasefire ends without an agreement, military action could resume.
The Strait of Hormuz is one of the world’s most crucial oil supply routes. Rising tensions in this region have become a serious concern for the global energy market and international security.
iran-us tensions | strait of hormuz crisis | ईरानी जहाज जब्त | शांति वार्ता संकट | trump warning iran
